धूप-छांव कोफ्ता

धूप-छांव कोफ्ता
==============

सामग्री पालक प्यूरी के लिए :-बारीक कटा पालक 4 कप , लहसुन 2-3 कलियां , कसा अदरक 1 टी स्पून , हरी मिर्च 1
सामग्री कोफ्तों के लिए :- घी 2 टी स्पून , काजू पाउडर 2 टेबल स्पून , काॅर्न फ्लोअर 1 टेबल स्पून , नमक-कालीमिर्च पाउडर स्वादानुसार , कसा पनीर पाव कप
सामग्री भरावन के लिए :- कसा चीज आधा कप , बहुत बारीक कटी प्याज 2 टेबल स्पून , बारीक कटी हरी मिर्च 1 टी स्पून , नमक-कालीमिर्च पाउडर स्वादानुसार
सामग्री क्रिस्पी पालक के लिए :- पतला लंबा कटा पालक 1 कप ,काॅर्न फ्लोअर 2 टेबल स्पून , तेल तलने के लिए
सामग्री पीसने के लिए :- प्याज 3 मध्यम ( बड़े टुकड़ों में काटकर उबाली ) , लहसुन 4-5 कलियां , कसा अदरक 2 टी स्पून , हरी मिर्च 2 , काजू 15-20
सामग्री व्हाइट ग्रेवी के लिए :- घी 2 टेबल स्पून , दालचीनी 1 छोटा टुकड़ा , इलायची 2 , तेजपत्ता 1 , इलायची पावडर आधा टी स्पून , नमक-चीनी-सफेद मिर्च पाउडर स्वादानुसार , क्रीम आधा कप
सामग्री ग्रीन ग्रेवी के लिए :- बटर 2 टेबल स्पून , लाल मिर्च पाउडर पाव टी स्पून , कसूरी मेथी 1 टी स्पून , नमक स्वादानुसार , कसा चीज पाव कप

विधि :-
1◆ पालक की प्यूरी बनानें के लिए पालक को उबलते पानी में डालकर आधा मिनट रखें ।फिर छानकर उसे सादे पानी से धो लें ।उसका पानी निथारें ।उसमें लहसुन , अदरक और हरी मिर्च डालकर बारीक पीस लें ।( इससे अंदाजन पौना कप गाढ़ी पालक की प्यूरी बनेगी ।) उसके दो समान हिस्से करें ।
2◆ कोफ्ते बनाने के लिए घी गरम करें ।उसमें 1 हिस्सा पालक की प्यूरी डालकर भूनें ।उसका पानी सूखकर पालक गाढ़ा होने के बाद उसमें काजू का पाउडर , काॅर्न फ्लोअर , नमक और काली मिर्च डालकर वापस थोड़ा भूनें ।उसे ठंड़ा होने दें ।फिर उसमें पनीर मिलाकर उसके तीन हिस्से करें ।
3◆ भरावन की सभी सामग्री मिलाएं ।उसके तीन गोले बनाएं ।
4◆ विधि 2 के अनुसार बने पालक के मिश्रण में चीज का भरावन स्टफ करके उसके तीन कोफ्ते बनाएं ।उन्हें काॅर्न फ्लोअर में लपेटकर थोड़ी देर फ्रीज में रखें ताकि वह थोड़े सख्त हो जाएं ।फिर उन्हें गरम तेल में थोड़ा लाल होने तक तलें ।
5◆ क्रिस्पी पालक के लिए पतले लंबे कटे पालक में 2 टी स्पून पानी मिलाएं ।फिर उस पर काॅर्न फ्लोअर डालकर हल्के-से मिलाएं ताकि पालक पर काॅर्न फ्लोअर चिपके ।पालक को गरम तेल में डालकर तेज आंच पर क्रिस्पी होने तक तलें ।
6◆ पीसने की सभी सामग्री मिलाएं ।उसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर उसे बारीक पीस लें ।
7◆ व्हाइट ग्रेवी बनाने के लिए घी गरम करें ।उसमें दालचीनी , लौंग और इलायची का तड़का लगाएं ।फिर उसमें पीसा मसाला डालकर भूनें ।उससे घी छूटने लगे तब उसमें इलायची पाउडर , नमक, चीनी और सफेद मिर्च पाउडर डालकर वापस थोड़ा भूनें ।फिर उसमें क्रीम और पाव कप पानी डालकर उबालें ।ग्रेवी से साबुत मसाले निकालें ।
8◆ ग्रीन ग्रेवी के लिए बटर गरम करें ।उसमें दूसरा हिस्सा पालक की प्यूरी डालकर थोड़ा भूनें ।फिर उसमें लाल मिर्च , कसूरी मेथी और नमक डालकर थोड़ा भूनें ।उसमें आधी व्हाइट ग्रेवी और आधा चीज डालकर चीज पिघलने तक पकाएं ।
9◆ सर्विग प्लेट के बीच में रिंग मोल्ड रखें ।उसमें ग्रीन ग्रेवी डालें ।मोल्ड के बाहर व्हाइट ग्रेवी डालें ।मोल्ड को उठाएं ।व्हाइट ग्रेवी पर कोफ्ते रखें ।ग्रीन ग्रेवी पर तला हुआ पालक डालकर तुरंत सर्व करें ।

अभी तक कोई वोट नहीं
Please wait...
श्रेणियाँ: ड्राई सब्जियां

2 टिप्पणियाँ

  1. sky88xeh ने कहा September 26, 2026

    I stumbled upon this site by accident and now it is my daily routine. The interface is intuitive and payouts arrive right on schedule. You really should give it a shot next time you want a relaxed gaming session. sky88xeh

    अभी तक कोई वोट नहीं
    Please wait...
  2. sky88xeh ने कहा September 26, 2026

    I stumbled upon this site by accident and now it is my daily routine. The interface is intuitive and payouts arrive right on schedule. You really should give it a shot next time you want a relaxed gaming session. sky88xeh

    अभी तक कोई वोट नहीं
    Please wait...

Leave a Reply

Note: वेब साइट पर टिप्पणियाँ उनके संबंधित लेखकों के विचारों को दर्शाती हैं, न कि इस वेब पोर्टल के विचारों को। सदस्यों से अनुरोध है कि वे अपमान, शपथ और अशिष्ट अभिव्यक्ति से परहेज करें। हम बिना सूचना या स्पष्टीकरण के किसी भी टिप्पणी को हटाने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड के साथ हस्ताक्षर किए गए हैं *

*
*