एक बाउल में बेसन, घी,नमक,मेथी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पत्ता और पानी डाल कर चपाती के आटे की तरह गूथ लीजिये.प्याज़ को काट कर रख लीजिये,धनिया पत्ता को बारीक़ काट लीजिये.
अब गुथे हुये आटे को एक बड़ी चपाती बना कर चाकू की सहायता से छोटे छोटे टुकड़ो में काट लीजिये,कड़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये अब कटे हुये पीसेस को तेल में तल कर निकालकर रख लीजिये.
ग्रेवी के लिए – अब एक कड़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, अब उसमे डाले प्याज़, टमाटर प्यूरी , अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर भून लीजिये, उसके बाद काजू का पेस्ट, दही, जीरा पाउडर, गरम मसाला,नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, अब तला हुए पीसेस को डाल कर 5 या 10 मिनट पकने दीजिये.अब करी को एक बाउल में निकाल लीजिये,ऊपर से धनिया पत्ती से सजाये. गरमा गरम बेसन ग्रेवी करी (Gram flour Gravy Curry) तैयार. अब चावल या रोटी के साथ परोसिये और खाइये.
आप बेसन पसंद नहीं करते तो आप गेहू के आटे से भी बना सकते है. बेसन की जगह गेहू का आटा उपयोग कीजिये.
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं, टिप्पणी छोड़ने वाले पहले व्यक्ति बनें!