पापड़ मंगोड़ी ( बड़ी ) की सब्जी

पापड़ मंगोड़ी ( बड़ी ) की सब्जी
=====================

सामग्री ::

तेल 3 टेबल स्पून
मूंग की मंगोड़ियां ( बड़ियां ) 1 कप
दही पौना कप
बेसन 2 टी स्पून
हल्दी पाव टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर 2 टी स्पून
धनिया-जीरा पाउडर डेढ़ टी स्पून
नमक-चीनी स्वादानुसार
राई-जीरा-हींग तड़के के लिए
मूंग -उड़द दाल के पापड़ 6 बड़े ( छोटे टुकड़ों में कटे )
बारीक कटा हरा धनिया 1 टेबल स्पून

विधि ::

1◆ 1 टेबल स्पून तेल गरम करें ।उसमें मंगोड़ियां डालकर उन्हें थोड़ी लाल होने तक भूनें ।फिर उसमें 1 कप गरम पानी डालकर मंगोड़ियां नरम होने तक उन्हें पकाएं ।

2◆ दही में बेसन , हल्दी , लाल मिर्च , धनिया-जीरा पाउडर , नमक और चीनी डालें ।उसे अच्छे -से फैंटकर मिलाएं ।

3◆ बचा 2 टेबल स्पून तेल गरम करें ।उसमें पापड़ डालकर उन्हें थोड़ा फूलने तक भूनकर निकालें ।बचे तेल में राई-जीरा-हींग का तड़का लगाएं ।उसमें दही का मिश्रण डालकर उसे चम्मच से चलाते हुए उबाल आने तक पकाएं ।उसमें उबली मंगोड़ी ( पानी के साथ ) , भूने पापड़ और आवश्यकतानुसार पानी डालकर 1 मिनट धीमी आंच पर पकाएं ।

4◆ सब्जी को हरे धनिये से सजाकर गरम सर्व करें ।

अभी तक कोई वोट नहीं
Please wait...

2 टिप्पणियाँ

  1. rumislotsgame ने कहा September 24, 2026

    Been playing rumislotsgame for a bit now. Slots are pretty fun, and they add new ones regularly. Could use a few more table games, but overall decent. Check them out at rumislotsgame.

    अभी तक कोई वोट नहीं
    Please wait...
  2. rumislotsgame ने कहा September 24, 2026

    Been playing rumislotsgame for a bit now. Slots are pretty fun, and they add new ones regularly. Could use a few more table games, but overall decent. Check them out at rumislotsgame.

    अभी तक कोई वोट नहीं
    Please wait...

Leave a Reply

Note: वेब साइट पर टिप्पणियाँ उनके संबंधित लेखकों के विचारों को दर्शाती हैं, न कि इस वेब पोर्टल के विचारों को। सदस्यों से अनुरोध है कि वे अपमान, शपथ और अशिष्ट अभिव्यक्ति से परहेज करें। हम बिना सूचना या स्पष्टीकरण के किसी भी टिप्पणी को हटाने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड के साथ हस्ताक्षर किए गए हैं *

*
*