रुमाली रोटी

रुमाली रोटी

============
सामग्री :-
मैदा 1 कप
नमक आधा टी स्पून
चीनी पाव टी स्पून
सोडा चुटकी भर
दूध आटा गूंथने के लिए
तेल 2 टेबल स्पून
विधि :-
1◆मैदे में नमक , चीनी और सोडा मिलाएं ।फिर उसमें आवश्यकतानुसार दूध डालकर उसका थोड़ा नरम आटा गूंधें ।आटे पर थोड़ा -थोड़ा तेल डालकर उसे कम-से-कम 2-3 मिनट अच्छे-से गूंधकर मुलायम करें ।फिर आटे को 1 घंटा ढंककर रखें ।वापस आटे को मसलकर मुलायम करें ।फिर उसकी 4 लोइयां बनाएं ।
2◆ इन लोईयों की सूखे मैदे की सहायता से जितनी पतली बेल सकें उतनी पतली रोटियां बेले ।( इन्हें सीधे किचन प्लेटफार्म पर रखकर बेलने से रोटी बेलने से रोटी बेलने में आसानी होती है और रोटी आकार में बड़ी भी बना सकते हैं ।)
3◆ गैस पर तसला या कड़ाही या थोड़ा गहरा तवा उलटा रखकर गरम करें ।उस पर रोटी रखें ।रोटी पर हल्की लाल बूंदें आने तक उसे दोनों तरफ से सेंकें ।( यह रोटी बहुत जल्दी सिंक जाती हैं ।) उसे फोल्ड करके तुरंत सर्व करें ।

अभी तक कोई वोट नहीं
Please wait...
श्रेणियाँ: रोटियां-पराठा

एक टिप्पणी

  1. bigbunny ने कहा December 9, 2025

    Interesting read! It’s cool to see platforms like BigBunny blending Filipino culture with modern gaming – a unique approach. Considering a try? Check out bigbunny download apk – their registration process sounds culturally rich! 👍

    अभी तक कोई वोट नहीं
    Please wait...

Leave a Reply

Note: वेब साइट पर टिप्पणियाँ उनके संबंधित लेखकों के विचारों को दर्शाती हैं, न कि इस वेब पोर्टल के विचारों को। सदस्यों से अनुरोध है कि वे अपमान, शपथ और अशिष्ट अभिव्यक्ति से परहेज करें। हम बिना सूचना या स्पष्टीकरण के किसी भी टिप्पणी को हटाने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड के साथ हस्ताक्षर किए गए हैं *

*
*