सब्ज सियामी
==============
सामग्री सब्जी के लिए :- बटर 2 टेबल स्पून , लंबी काटकर उबाली मिक्स सब्जियां 3 कप ( फूलगोभी / बेबीकार्न , गाजर , फ्रेंच बीन्स ) , लंबी कटी शिमला मिर्च आधा कप , उबाली मटर आधा कप ।
सामग्री ग्रीन ग्रेवी के लिए :- घी 2 टेबल स्पून , बारीक कटी प्याज पाव कप , बारीक कटा लहसुन 2 टी स्पून , कसा अदरक 1 टी स्पून , बारीक कटी हरी मिर्च 2 टी स्पून , बारीक कटा पालक 2 कप , काजू 7-8 , नमक-चीनी-कालीमिर्च पाउडर स्वादानुसार , क्रीम पाव कप , पनीर पाव कप ।
सामग्री रेड ग्रेवी के लिए :- बटर 2 टेबल स्पून , बारीक कटी प्याज पाव कप , बारीक कटा लहसुन 2 टी स्पून , बारीक कटा अदरक 1 टी स्पून , बारीक कटे टमाटर 1 कप , लाल मिर्च पाउडर डेढ़ टी स्पून , धनिया-जीरा पाउडर 1 टी स्पून , काजू 7-8 , नमक-चीनी स्वादानुसार , गरम मसाला पाव टी स्पून , कसूरी मेथी आधा टी स्पून , क्रीम पाव कप , पनीर पाव कप ।
सजाने के लिए सामग्री :- ताजा क्रीम , कसा चीज ।
विधि :-
1◆ सब्जी के लिए बटर गरम करें ।उसमें उबली सब्जियां , शिमला मिर्च , उबले मटर और नमक डालकर थोड़ा भूनें ।उन्हें बाजू में रखें ।
2◆ ग्रीन ग्रेवी के लिए घी गरम करें ।उसमें प्याज डालकर उसे थोड़ी लाल होने तक भूनें ।फिर उसमें लहसुन , अदरक , हरी मिर्च और पालक डालकर पालक थोड़ा नरम होने तक भूनें ।उसमें काजू , नमक , चीनी और कालीमिर्च डालकर ठंड़ा होने दें ।फिर उसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर उसे महीन पीस लें ।
3◆ ग्रीन ग्रेवी में क्रीम , आधी भूनी सब्जियां और पनीर मिलाकर 1 मिनट पकाएं ।
4◆ रेड ग्रेवी के लिए बटर गरम करें ।उसमें प्याज , लहसुन और अदरक डालकर थोड़ा भूनें ।फिर उसमें टमाटर , लाल मिर्च , धनिया-जीरा पाउडर , काजू, नमक, चीनी और पाव कप पानी डालकर टमाटर नरम होने तक पकाएं ।ठंड़ा होने के बाद उसे पीसकर छान लें ।
5◆ रेड ग्रेवी में गरम मसाला , कसूरी मेथी , क्रीम , बची आधी भूनी सब्जियां और पनीर मिलाकर 1 मिनट पकाएं ।
6◆ सर्विंग प्लेट के आधे हिस्से में गरम ग्रीन सब्जी और आधे हिस्से में गरम रेड सब्जी डालें ।रेड सब्जी पर क्रीम और ग्रीन सब्जी पर कसा चीज डालकर सर्व करें ।
श्रेणियाँ: करी/ग्रेवी सब्जियां


I have tried quite a few platforms over the years and this one truly stands out for its consistency. The game library is regularly updated with fresh releases and the security measures give me peace of mind while I play. It is hands down the most reliable spot I have found for casual and serious play alike. bdonlineglorycasino
I have tried quite a few platforms over the years and this one truly stands out for its consistency. The game library is regularly updated with fresh releases and the security measures give me peace of mind while I play. It is hands down the most reliable spot I have found for casual and serious play alike. bdonlineglorycasino