मक्के के आटे के बाफले व मालवा की दाल

रेटिंग: 5.0/5. से 1 वोट।
Please wait...
तैयारी का समय
30 मिनट
पकाने का समय
60 मिनट
कठिनाई
मध्यम
सर्व
4 लोग
भोजन पाठ्यक्रम
मुख्या भोजन
प्रकाशित कर्ता
दिनांक
0 आवश्यकतानुसार
मक्का आटा के बाफले बनाने के लिए घी
1/2 चम्मच
मक्का आटा के बाफले बनाने के लिए बेकिंग पाउडर
1 चम्मच
मक्का आटा के बाफले बनाने के लिए नमक
1 कप
मक्का आटा के बाफले बनाने के लिए मक्खन या दही
750 ग्राम
मक्का आटा
0 बारीक कटा हुआ
दाल बनाने के लिए धनिया सजावट के लिए
1 छोटा चम्मच
दाल बनाने के लिए गरम मसाला
1 बारीक कटा हुआ
दाल बनाने के लिए टमाटर
1 चुटकी
दाल बनाने के लिए हींग
2 बारीक कटे हुए
दाल बनाने के लिए हरी मिर्च
5 कलियां
दाल बनाने के लिए लहसुन
1 बारीक कटा हुआ
दाल बनाने के लिए प्याज
1 छोटा चम्मच
दाल बनाने के लिए लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच
दाल बनाने के लिए तेल या घी
7 पत्तियां
दाल बनाने के लिए करी पत्ता (मीठा नीम)
1/2 चम्मच
दाल बनाने के लिए राई या सरसों के दाने
1/2 चम्मच
दाल बनाने के लिए जीरा
1 छोटा चम्मच
दाल बनाने के लिए चीनी
1/2 चम्मच
दाल बनाने के लिए हल्दी
1 1/4 चम्मच
दाल बनाने के लिए नमक
2 कटोरी
तुअर दाल
मक्के के आटे के बाफले व मालवा की दाल
  1. दाल बनाने की विधि: दाल को साफ पानी से धो लीजिये|
  2. प्रेशर कूकर लीजिये, और उसमे दाल और दाल का दो गुना पानी, आधी चम्मच नमक डाल दीजिये| और गैस चालू कर रख दीजिये| तीन से चार सिटी आने दीजिये (या दाल पकने तक) गैस बंद कर दीजिये| और कूकर का प्रेशर निकलने के बाद प्रेशर कूकर खोले हल्दी और हींग डाल दीजिये|
  3. अब गैस चालू कर कढ़ाई में तेल या घी डाल कर गरम कीजिये| गरम तेल में जीरा, करी पत्ता और राई तड़काइये| अब प्याज, हरी मिर्च और लहसुन पेस्ट डालिये, और चम्मच से हिलाते हुए गुलाबी होने तक भून लीजिये|
  4. अब इसमें नमक, लाल मिर्च पावडर और टमाटर डाल दीजिये टमाटर को पकने दीजिये कड़ाई में तेल छोड़ने तक चम्मच से हिलाते रहे|
  5. अब दो ग्लास पानी (आवश्यकतानुसार ) पानी डाल दीजिये और पानी में उबाल आने के बाद दाल मिला लीजिये दाल में चीनी मिलाइये और पांच मिनिट पकने दीजिये|
  6. अब गरम मसाला डाल कर गैस बंद कर दीजिये|
  7. दाल किसी बर्तन में निकाल लीजिये,और धनिये से सजाइये|स्वादिष्ट दाल तैयार है|
  8. मक्का बाफला बनाने की विधि: आटे को किसी बड़े बर्तन में लीजिये और उसमे नमक, बेकिंग पाउडर और दही को अच्छी तरह से मिला लीजिये|
  9. अब पानी की सहायता से चपाती के आटे से थोड़ा टाइट आटा गूथ लीजिये|
  10. आटे को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाये|
  11. 10 मिनिट बाद इस आटे को तेल के हाथ से मसल कर चिकना कर लीजिये| गुथे आटे से थोड़ा आटा तोड़ कर मध्यम आकार के गोले बना लिजिये|
  12. 1 लीटर पानी भगोने में भर कर गैस पर गरम करने के लिये रख दीजिये और जब पानी में उबाल आ जाय तब ये गोले उबलते पानी में डाल दीजिये|
  13. 10 मिनिट तक इन गोलों को उबालिये| पानी से उबले हुये गोले निकाल कर प्लेट में रखिये और पांच मिनिट हल्का सूखने के लिए रख दीजिये|
  14. अब इनको ओवन में ब्राउन होने तक सेक लीजिये| सेंके हुए बाफले को पिघले हुये घी में डुबा कर निकालिये| तैयार बाफले प्याले या प्लेट में रखिये|
  15. दाल और मक्की के बाफले तैयार है गरमा गरम दाल बाफले- हरी चटनी, पापड़ के साथ सर्व करे ।साथ में आम का आचार या कच्चे आम की ताजा चटनी स्वाद को लाजवाब बना देगा ।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं, टिप्पणी छोड़ने वाले पहले व्यक्ति बनें!

एक टिप्पणी छोड़ें

Note: वेब साइट पर टिप्पणियाँ उनके संबंधित लेखकों के विचारों को दर्शाती हैं, न कि इस वेब पोर्टल के विचारों को। सदस्यों से अनुरोध है कि वे अपमान, शपथ और अशिष्ट अभिव्यक्ति से परहेज करें। हम बिना सूचना या स्पष्टीकरण के किसी भी टिप्पणी को हटाने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड के साथ हस्ताक्षर किए गए हैं *

*
*